Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

नपा ने की कार्यवाही, बकायादारों की दुकानों पर जड़े ताले

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जलकर एवं संपत्ति कर की राशि जमा नहीं कराने वाले बकायादारों को लेकर नगर पालिका प्रशासन अब सख्त हो गया है। नगर पालिका अमले ने मंगलवार को दो दुकानदारों पर कार्यवाही उनकी दुकानों पर ताले लगा दिए। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि काशीबाई कन्या पाठशाला के पीछे नगर पालिका के स्वामित्व की मुकेश नंदलाल मिश्रा के आधिपत्य की दुकान पर 50 हजार से अधिक बकाया होने के चलते उस पर ताला लगाया गया है। वहीं तिलक भवन के पास मनोरमा भगतराम के आधिपत्य की दुकान पर बड़ी रकम बकाया होने के चलते कार्रवाई की गई। हालांकि दो घंटे के भीतर ही दुकानदार ने 40890 रुपए जमा करा दिए। उन्होंने बताया कि काशी बाई कन्या पाठशाला के पास भूपेंद्र किशोरीलाल से बकाया राशि जमा कराने के लिए 20 हजार का चेक जमा कराया है। इस तरह मंगलवार को अमले ने एक लाख चार हजार रुपए की राशि वसूली। सीएमओ पाटीदार ने सभी बकायादारों से बकाया राशि को जल्द से जमा कराने की अपील की है।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply