मिग 21 प्रशिक्षण के दौरान आई तेज आवाज, इंटरनेट मीडिया पर फैली धमाके की अफवाह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर शिवपुरी:-सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे शहर में अचानक कई जगह पर तेज धमाके की आवाज सुनी गई। आवाज सुनने के बाद इंटरनेट मीडिया पर विस्फोट होने की सूचना प्रसारित होने लगी। कई लोगों ने अपने घरों में भी तेज धमाके जैसी आवाज महसूस की। इसकी सूचना प्रसारित होते ही पैनिक स्थिति बनने लगी। शुरुआत में इसके कारणों का पता नहीं चला लेकिन थोड़ी देर में पुलिस नहीं है स्पष्ट किया यह आवाज मिग 21 विमान की है। ग्वालियर एयर फोर्स बेस से मिग 21 विमानो ने प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी।

निरीक्षक रोहित दुबे के अनुसार शहर में जो धमाकेदार आवाज सुनाई दी है प्रथम दृष्टया वह एयरफोर्स के मिग 21 के सब सोनिक से सुपर सोनिक में कन्वर्ट होने की है। यह एयरफोर्स के मिग 21 के परीक्षण होने की सूचना है। जिले में कोई दुर्घटना या हताहत होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि कृपया अफवाह ना फैलाएं।

108 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!