Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
खरगोन

लोकसभा चुनाव में डेमो सांसद नही,अपने विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के एक्टिव सांसद प्रत्याशी को चुने

3 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – लोकसभा चुनाव के चलते बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ग्राम काटकुट और बड़वाह नगर में आयोजित बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव, मप्र शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सचिन यादव और खंडवा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल सहित कांग्रेस संगठन के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। शाम 7 बजे महेश्वर रोड स्थित गुर्जर मांगलिक भवन की बैठक को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने लोकसभा चुनाव में जारी किए गए कांग्रेस के घोषणा पत्र को हर वर्ग के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिला था। मगर भाजपा के सत्ता बल और धन बल से बेहद करीबी मुकाबले में कांग्रेस पांच हजार वोट से हार गई। राजनीतिक समीकरण और सर्वे के आधार पर कांग्रेस पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। इस बार हमारा बूथ सबसे मजबूत की नीति से चुनाव लडना है और भारी बहुमत से श्री पटेल को जीताकर दिल्ली भेजना है।

कसरावद के विधायक सचिन यादव ने कहा की आज भाजपा सरकार के इशारे से कांग्रेस के बैंक खाते बंद कर दिए उन्होंने लगता है की हम उनकी इस हरकत से विचलित हो जायेंगे, लेकिन हम हर मुश्किल का सामना डट के करेंगे ।इसलिए कांग्रेस ने अब अपने सभी उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में अब एक नोट, एक वोट मांगने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने सभी उपस्थित मंचासिन नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं से एक दान पात्र में नगदी सहयोग राशि एकत्र करते हुए “एक नोट एक वोट” देकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।

हमें नही चाहिए डेमो सांसद —-

    बैठक में उपस्थित खंडवा के सोनू यादव (पहलवान) ने कहा की आज हमारे क्षेत्र का जो सांसद है वह महाराष्ट्र के अंतिम छोर पर रहने वाला सांसद है।लेकिन अब कांग्रेस का प्रत्याशी नरेंद्र पटेल आपको आपके बड़वाह विधानसभा क्षेत्र सनावद का रहवासी प्रत्याशी मिला है। इन्हे भारी बहुमत से जीताकर लोकसभा में पहुंचाए। उन्होंने कहा की खंडवा लोकसभा का क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तो आज डेमो सांसद है, जो ना बोलतें है और नही कुछ करते है। इसलिए इस बार हमे अपनी विधानसभा क्षेत्र के निवासी श्री पटेल को भारी बहुमत से जीताकर अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देना है ।

 

यह है कांग्रेस की चुनावी घोषणा —–

 

कांग्रेस ने हर वर्ग के लोगो की जरूरत को ध्यान में रहते हुए अपने घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमे शिक्षित युवाओं को नौकरी देने के साथ एक लाख रुपए सालाना तक का वेतन, गरीब परिवार की महिलाओ को हर साल एक लाख रुपए, देश भर में किसानों की कर्ज माफी के साथ उन्हें फसलों की एमएसपी की स्वामीनाथन फार्मूले वाली कानूनी गारंटी, मनरेगा में मजदूरों को चार सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी, सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की जनगणना जैसी कई घोषणा की गई है। इन घोषणाओं को अरुण यादव ने हर वर्ग के लिए आवश्यक ओर लाभदायक होना बताया है। इस बैठक में नपा पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल जैन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश रोकड़िया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, डोंगर खंडाला, रमिंदर भाटिया, बबलु भाटिया, पुष्पा शर्मा, सोहन शाह, अनिल राय, सैयद मकसूद अली, पार्षद अनिल कानूनगो, संतोष मालवीय, सुनील चौधरी, बद्री पटेल, रवि जैन सहित अन्य कांग्रेस नेता और शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने किया ।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply