Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी पर ईनामी उद्घोषणा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने थाना रहटगांव के आपराधिक प्रकरणों में फरार 4 वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु 2-2 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की है। उन्होने बताया कि इन फरार वारंटियों में जमील खां पिता निजाम खां उम्र 40 साल निवासी रहटी जिला सिहोर, किशोर पिता सुखराम उर्फ केडे कोरकू उम्र 47 साल निवासी ग्राम दूधकच्छ थाना रहटगांव तथा नरेन्द्र पिता नरसिंह दास बैरागी निवासी महाराजपुरा जिला जबलपुर शामिल है। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने बताया कि जो कोई व्यक्ति फरार वारंटियों को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर वारंटियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को प्रत्येक वारंटी के लिये 2 हजार रूपये ईनाम की राशि से पुरूस्कृत किया जाएगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा का मान्य होगा।

357 Views
What do you think?

Leave a Reply