Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

शपथ दिलाकर किया मतदान के लिए प्रेरित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि जिले के दूरस्थ वनग्राम बोरी में ग्रामीणों को मतदान के लिये प्रेरित करने के लिये सेल्फी पाइन्ट स्थापित किए गए। वनग्राम उंचाबरारी में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत दीपगांवकला में महिला मतदाताओं को शपथ दिलाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार खिरकिया के वार्ड 10 में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित कर मतदान की शपथ दिलाई गई।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply