Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

आओ लोकतंत्र का पर्व मनाएं

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप केलेण्डर जारी किया गया है। जारी केलेण्डर अनुसार 8 अप्रैल को कुकिंग प्रतियोगिता, 9 अप्रैल को ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दोÓ की थीम पर प्रवासी एवं श्रमिक मतदाताओं के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 9 अप्रैल को ही वाणिज्यिक संगठनों एवं रेल्वे, डाक व सेवा संगठनों आदि का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 10 अप्रैल को मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रवासी और श्रमिक मतदाताओं की पहचान, सूची बनाना और घर-घर संपर्क करने संबंधी कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 11 अप्रैल को शेडो, वन अथवा आदिवासी क्षेत्र में प्रवासी एवं श्रमिक मतदाताओं की पहचान, सूचीकरण एवं मतदान हेतु घर-घर संपर्क किया जाएगा। जारी केलेण्डर अनुसार 12 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर ‘महिला मतदाता दौड़Ó तथा 13 अप्रैल को आदिवासी लोक नृत्य व सांस्कृतिक स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, 14 अप्रैल को प्रत्येक मतदान केंद्र पर सोशल मीडिया जागरूकता कार्यक्रम और ट्विटर व फेसबुक पर स्वीप पोस्ट की मुख्य बातें अपलोड करने संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, 15 से 21 अप्रैल तक हरदा, टिमरनी और खिरकिया ब्लॉक में स्वीप आधारित मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जबकि 16 अप्रैल को मतदाता सहायता केन्द्र की स्थापना एवं सी-विजिल एप का व्यापक प्रचार- प्रसार करने संबंधी कार्यवाही की जाएगी, 17 अप्रैल को शुभंकर और जिला प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जारी केलेण्डर अनुसार 18 अप्रैल को ‘आओ अपने बूथ को जानेÓ थीम पर नागरिकों व महिलाओं आदि के लिए मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधा के बारे में जागरूकता संबंधी गतिविधियां तथा 19 अप्रैल को ‘चुनाव का पर्व देश का गर्वÓ थीम पर ट्रेक्टर रैली आयोजित की जाएगी। आगामी 20 व 21 अप्रैल को प्रत्येक मतदान केंद्र पर सोशल मीडिया जागरूकता कार्यक्रम और ट्विटर व फेसबुक पर स्वीप पोस्ट की मुख्य बातें अपलोड करने संबंधी गतिविधयां आयोजित की जाएगी। इसके अलावा विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्रीन पोलिंग बूथ स्थापना अभ्यास 22 अप्रैल को किया जाएगा। ‘लोकतंत्र का पर्व मनाएं, मतदाता में अलख जगाएं। की थीम पर मतदाता पर्ची का वितरण तथा मतदान के लिए विशेष निमंत्रण तथा ‘आओ अपना बूथ सजायें, लोकतंत्र का उजियाला फैलाएं। थीम पर प्रकाश कार्यक्रम के साथ मतदान केंद्र की सजावट 23 अप्रैल को की जाएगी। इसके अलावा 24 अप्रैल को प्रभात फेरी व घर-घर जाकर संपर्क कर वोट देने की अपील की जाएगी। इसी प्रकार 25 अप्रैल को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान की अपील व वोटिंग के लिए बल्क एसएमएस जारी किए जाएंगे।

349 Views
What do you think?

Leave a Reply