Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है !

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मुख्यालय स्थित शासकीय जिला अस्पताल का प्रांगढ़ हैं। जहां आक्सीजन प्लांट के ठीक सामने चेंबर खुला पड़ा है, वहीं कचरे की वजह से पानी का निकास बाधित है। जिसके चलते रूका हुआ पानी अब दुर्गंध का कारण बनने लगा है, जो मरीज तथा अस्पताल पहुंचने वाले लोगों के लिये हानिकारक है। बावजूद प्रबंधन की इस पर नजर ना पड़ना विचारणीय है। ऐसा इसलिये, क्योंकि गर्मी का मौसम दस्तक देने के साथ ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर चुका है। ऐसे में जनस्वास्थ्य की दृष्टि से शुद्ध पेयजल, स्वच्छ वातावरण सहित अन्य आवश्यक कदम जरूरी है। ताकि मौसमी बीमारियों की आशंका पर ब्रेक लग सके। इस बारे में जागरूक नागरिकों का कहना है कि सबसे बड़ी स्वास्थ्य संस्था का ये हाल स्वत: कई सवालों को जन्म देता है। यहां खुले चेंबर के अलावा अन्य अव्यवस्थाएं भी देखने को मिल जाएगी। जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों का मानो ध्यान नही है। इन सबके अभाव में यहां पहुंचने वाले लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply