Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
बैतूल

कुकरू चेकपोस्ट पर पकड़े 10 लाख रुपए

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। अंतर्राजीय चेक पोस्ट कुकरू बैरियर पर एसएसटी टीम एवं पुलिस की सयुक्त टीम ने 10 लाख 4 हजार रुपए जप्त किए हैं। यह कार्यवाही एसएसटी टीम एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य, एसडीएम भैंसदेही सुश्री अनीता पटेल, तहसीलदार के निर्देशन एवं थाना प्रभारी भैसदेही सुश्री अंजना धुर्वे के नेतृत्व में थाना भैसदेही क्षेत्रांतर्गत अंतर्गत अन्तर्राजीय चैकिंग पाइंट कुकरू बैरियर पर 5 अप्रैल को एसएसटी टीम एवं अन्तर्राजीय चैकिंग नाकों पर लगे पुलिस बल द्वारा महाराष्ट्र की ओर से आ रही एक मोटर सायकल को रोक कर चैकिंग की। चैकिंग के दौरान अमर पिता शंकर गाठे उम्र 38 साल निवासी ग्राम काठकुंभ महाराष्ट्र के पास से नगदी कुल 10 लाख 4000 रुपए मिले। इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाये जाने से विधिवत जप्त किया गया। जो अग्रिम कार्यवाही आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भैंसदेही सुश्री अंजना धुर्वे, एसएसटी प्रभारी शिवपाल परते (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट), आरक्षक आकाश, रमेश, महिला आरक्षक जिया किरार, अंकिता शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply