Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

नहर में पानी की मांग को लेकर कलेक्टे्रट पहुंचे दर्जनों गांव के किसान  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को जुगरिया माइनर से जुड़े करीब 1 दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिलने को लेकर नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि बीते दिनों जल उपयोगिता समिति के बैठक के दौरान जिले के किसानों को 2200 क्यूसेक पानी देने की बात कही गई थी। हालांकि, वर्तमान में क्षेत्र के किसानों को केवल 1800 क्यूसेक ही पानी दिया जा रहा है। जिससे कई गांवों के किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग की सिंचाई के लिए पानी नही मिल पा रहा है। जिसके चलते खेतों में लगी मूंग की फसल पर संकट मंडरा गया है। वहीं हंडिया मुख्य शाखा से जितनी भी उपशाखाए है वो अपनी तय मात्रा से अधिक प्रवाहित हो रही है। जिसके कारण गुरदीया उपशाखा आरडी 23790 मीटर के नीचे मुख्य नहर में पानी नहीं जा रहा है। किसानों ने एडीएम बी नागार्जुन गोड़ा से मुलाकात कर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। नहरों के माध्यम से अंतिम छोर के खेतों की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाए।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply