Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

मतदाता जागरुकता के लिए होंगी गतिविधियां  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मतदाता जागरूकता गतिविधियों के लिए जिला विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर अलग-अलग कार्य योजना बनाकर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय स्वीप समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान जिन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा था, वहां मतदाता जागरूकता गतिविधियों के मामले में विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, सेल्फी और शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को इन कार्यक्रमों से जोड़ें तथा उन्हें आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सीईओ श्री सिसोनिया ने बैठक में निर्देश दिए कि महाविद्यालय एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के 18 वर्ष से अधिक आयु के जिन विद्यार्थियों के नाम छूट गए हैं उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने की तुरंत कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को फोटो युक्त परिचय पत्र वितरित किए जाएं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकासखंड स्तरीय स्वीप समिति की बैठक जरूर लें, और उन्हें मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित करें। सीईओ श्री सिसोनिया ने बैठक में निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए आने वाले दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं का माल्यार्पण कर मतदान केंद्रों पर स्वागत करें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक शाखाओं एवं पेट्रोल पंप पर मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर लगवाएं। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सभी प्रमुख स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनवाने के लिए भी कहा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply