Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण करें : कलेक्टर  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार शाम को लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि सभी सेक्टर अधिकारी मतदान से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दो-तीन बार आवश्यक रूप से भ्रमण कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों तक जाने वाले पहुंच मार्ग की स्थिति भी भ्रमण के दौरान देख लें। साथ ही यह भी देखें कि मतदान केंद्र में मतदाता के आने और जाने के लिए अलग-अलग दरवाजे हैं कि नहीं। कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल व्यवस्था, मतदाताओं के बैठने के लिए शेड की व्यवस्था, मतदान केंद्र में दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था भी देखें और भ्रमण उपरांत अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों के संबंध में रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करें। कलेक्टर श्री सिंह ने एक-एक सेक्टर अधिकारी से उनके क्षेत्र के और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की जानकारी विस्तार से ली।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply