Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

५११ केन्द्रों पर जुटे ११ हजार नवसाक्षर … देवरानी-जेठानी बनीं परीक्षार्थी, जेठ ने भी दिया पेपर  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के तीनों विकासखंड में बनाए गए 5०० से अधिक केन्द्रों पर ग्रामीण नवसाक्षरों का समागम हुआ। जिन्होंनें मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा में हिस्सा लिया। इसके लिये राज्य शिक्षा केन्द्र जिले को १३८६४ का लक्ष्य दिया है। जिसको हासिल करने में जुटे मैदानी अमले ने लक्ष्य के नजदीक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। दरअसल, जिला शिक्षा केन्द्र के मैदानी अमले ने जिलेभर में 11 हजार ग्रामीणों का चयन कर उन्हें मूलभूत दक्षता प्रदान की। वहीं निर्धारित समयावधि के मुताबिक सभी परीक्षार्थियों ने रविवार को परीक्षा दी है। इस मौके पर एक कमरे में एक ही परिवार के कई सदस्यों ने परीक्षा दी है। जिनमें देवरानी- जेठानी एवं जेठ और बहुएं एक साथ परीक्षा में शामिल हुईं। शिक्षक मुकेश शर्मा ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम वर्ष 2027 अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों को पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में 17 मार्च को नवसाक्षरों ने पहली परीक्षा दी है। अगली परीक्षा सितंबर माह में आयोजित करने की तैयारी है। उन्होंनें यह भी बताया कि परीक्षा दौरान शिक्षा विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों की डयूटी लगाई थी। जिसके चलते अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply