Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

फाग-उत्सव में आनंद की बौछार…. राधा-कृष्ण संग खेली फूलों की होली

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। फाल्गुन माह में होली के पावन उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण वेलफेयर सोसायटी द्वारा शनिवार को फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरूष, युवा तथा बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर धार्मिक पंरपराओं का निर्वहन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसमें समाज के होनहार बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से वहां मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरी। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के रूप में सजे बच्चों ने अपने मनमोहक अंदाज से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर जय श्री राधे-कृष्णा के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। इसके बाद सभी ने भजन-कीर्तन करते हुए राधे-कृष्ण संग फूलों की होली खेली। इस दौरान श्रीकृष्ण और राधारानी को फूलों से सरोबर कर दिया। इस मौके पर सोसायटी के रजनीश शर्मा, गोपाल शुक्ला, विवेक बादर, दिलीप वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में समाजिक महिला एवं पुरूष तथा युवा उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पौराणिक मान्यता है कि फाल्गुन माह में रंग बिरंगे एवं सुगंधित पुष्पों से श्रीकृष्ण और उनकी प्रिय राधारानी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। वहीं, रंग-बिरंगे फूलों की तरह जीवन में खुशहाली का वातावरण रहता है।

255 Views
What do you think?

Leave a Reply