Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

विश्व ओरल हेल्थ माह में दिया जाएगा दांतों को स्वस्थ्य रखने का संदेश

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला चिकित्सालय हरदा में मार्च-अप्रैल माह में मनाए जा रहे विश्व ओरल हेल्थ माह के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जेके चौरे ने बताया कि दंत रोगों से बचाव, उपचार, दांतो की देखभाल, पोषक तत्व के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.मोनू चौरे ने बताया कि विश्व ओरल हेल्थ माह में विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां की जाएंगी, स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के दांतों की जांच, कार्यशाला रैली का आयोजन कर प्रचार प्रसार किया जाएगा। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष 20 मार्च को विश्व ओरल हेल्थ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘ए हेप्पी माउथ इज, अ हेप्पी बॉडी रखा गया है। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.ब्रजेश रघुवशी ने बताया कि जिला चिकित्सालय हरदा में दांतों की देखभाल के लिए डेंटल यूनिट में नियमित रूप से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। बैठक में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रियंका छारी, सर्जन डॉ. नारायण विश्नोई, दंत चिकित्सक डॉ. पूजा पटेल, डॉ. आयुषी गुप्ता, डॉ.जॉनसन सिंह, डॉ.जीनू मेरी अब्राहिम, डीईआईएम आशीष साकल्ले, आडियोलॉजिस्ट नीरज मालवीय आदि ने ओरल हेल्थ माह अंतर्गत अपने विचार व्यक्त किए।

221 Views
What do you think?

Leave a Reply