Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

नि:शुल्क आयुष रोग निदान शिविर में 256 रोगियों को मिला आरोग्य लाभ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को शासकीय हाईस्कूल मैदान बिच्छापुर में आयुष विभाग हरदा द्वारा नि:शुल्क आयुष रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रोगियों को नि:शुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपेथी दवाईयों का वितरण किया गया। जिसमें आयुर्वेद पद्धति से 148 एवं होम्योपैथी पद्धति से 108 कुल 256 रोगियों को आरोग्य लाभ दिया गया। शिविर में औषधीय पौधों की जानकारी दी गई, साथ ही दिनचर्या और ऋतुचर्या की भी जानकारी दी गई। सभी को नियमित योगाभ्यास हेतु प्रेरित कर योगाभ्यास सिखाया गया एवं इसका प्रदर्शन भी किया गया। शिविर में शिविर प्रभारी डॉ. सूरज कवड़े, डॉ. शिवनारायण काजले, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. अदनान खान, श्रीमती डिम्पल फूलमाली, रघुवीर प्रसाद शर्मा, श्रीमती बृजबाला सूर्यवंशी, ओमप्रकाश आठनेरे, कैलाश मांझी ने अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply