Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

जिले के पहले आकाशवाणी ग्रेडेड कलाकार बने सुमित शर्मा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के इतिहास में आकाशवाणी के पहले ग्रेडेड कलाकार बने सुमित शर्मा। सुमित ने अपने गायन के दम पर देश में हरदा जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में आकाशवाणी भोपाल ने सुमित शर्मा के निमाड़ी लोकगायन शैली का स्वर परीक्षण किया और स्वर माधुर्य एवं लोकगायन के नियमों को देखते हुए इन्हें बी ग्रेड प्रदान किया गया। यह स्वर परीक्षण बहुत ही गोपनीय तरीके से होता है। स्थानीय स्वर परीक्षण समिती को प्रतिभागी का केवल अनुक्रमांक ही बताया जाता है, कलाकार की पहचान गोपनीय रखी जाती है। अब इनके गायन के प्रसारण पर केंद्र इन्हें निर्धारित राशि प्रति रिकार्डिंग प्रदान करेगा। इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।

408 Views
What do you think?

Leave a Reply