रेलवे स्टेशन पर चलाया किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, इटारसी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को टिकिट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ३८१ मामलों में २ लाख ३३ हजार २३० रुपए का जुर्माना लगाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में २७ फरवरी को इटारसी स्टेशन पर किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सकें। प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाये गए इस किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाली 28 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 203 यात्री पकड़े गए। जिनसे १ लाख ४१ हजार २८० रुपए बतौर किराया, जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 174 यात्री पाए गए। जिनसे ९१ हजर ४५० रुपए वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे 4 यात्रियों से 500 रुपए वसूल किया गया। साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार स्टेशन पर चलाये गए किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 381 मामलों से 2 लाख 33 हजार 230 रुपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। अत: प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Views Today: 2

Total Views: 298

Leave a Reply

error: Content is protected !!