नर्मदा के घाटों सहित प्रदेश की सभी नदियों पर विद्यमान धार्मिक महत्व के घाटों को प्राथमिकता से विकसित किया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नर्मदा नदी के घाटों सहित प्रदेश की विभिन्न नदियों पर विद्यमान धार्मिक महत्व के घाटों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए। प्रदेश के विकास में नर्मदा जल का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। प्रदेश के जो बाँध वर्षा ऋतु में प्राकृतिक रूप से भरते हैं और उनके जल का उपयोग दिसम्बर तक हो जाता है, उन्हें तथा अन्य जल संरचनाओं में नर्मदा जल की आपूर्ति कर उद्योगों तथा कृषि को जल उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में हुई नर्मदा नियंत्रण मंडल की 79वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!