मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में पंजीकृत प्रतिष्ठानों को एमएमएसकेवाय एप पर करना होगा लॉगिन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा:-प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में पंजीकृत सभी प्रतिष्ठानों एवं छात्र प्रशिक्षणार्थियों से अनुरोध किया है कि शीघ्र ही एमएमएसकेवाय एप्लीकेशन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करें। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत सभी प्रतिष्ठान संचालकों अथवा प्रोपराइटरों को एमएमएसकेवाय एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर की लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpsedc.mmsky से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने प्रतिष्ठान अथवा कार्यक्षेत्र की लोकेशन से ऐप को अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर से अनिवार्य रूप से लॉगिन करना होगा ताकि प्रतिष्ठान की जीओग्राफिक लोकेशन एप्लीकेशन में दर्ज हो जाये। इसके बाद उस प्रतिष्ठान में कार्यरत छात्र प्रशिक्षणार्थियों को भी अपने मोबाइल में एमएमएसकेवाय एप्लीकेशन को इंस्टाल कर अपनी पंजीकृत मोबाइल नम्बर से अपने कार्यक्षेत्र की लोकेशन से ही इस एप्लीकेशन को लॉगिन कर नियमित आने व जाने की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत एमएमएसकेवाय एप्लीकेशन पर प्रतिष्ठान की जीओग्राफिक लोकेशन से उपस्थिति दर्ज होना अनिवार्य है, अन्यथा छात्र प्रशिक्षणार्थियों के मासिक स्टायपेंड गणना एवं वितरण में समस्या उत्पन्न हो सकती है। अधिक जानकारी एवं तकनीकी सहायता के लिये जिले के एमएमएसकेवाय नोडल कार्यालय शासकीय आईटीआई हरदा में उपस्थित होकर अथवा मोबाइल नम्बर 9425644576, 9926534319 व 9329192910 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

error: Content is protected !!