पटवारी बनने के लिए फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाने वाले अभ्यर्थी पर एफआइआर दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर शिवपुरी:-पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 में चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेज परीक्षण के दौरान शिवपुरी में एक अभ्यर्थी द्वारा फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाने का मामला सामने आया है। समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को 31 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया था जिसमें एक अभ्यर्थी हंसराज मीणा ने मल्टी डिजीज श्रेणी का अपना दिव्यांग सर्टिफिकेट जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।

समिति सदस्यों को प्रमाण पत्र पर संदेह होने पर दिव्यांग प्रमाण पत्र के सत्यापन एवं पुष्टि के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी की अध्यक्षता में गठित चिकित्सा जांच समिति की ओर भेजा गया।

अभ्यर्थी ने जो सर्टिफिकेट लगाया था वह मुरैना का था। इसके बाद मुरैना के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला मुरैना से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि अभ्यर्थी हंसराज मीणा का दिव्यांग प्रमाण पत्र मुरैना से जारी नहीं किया गया है।

अभ्यर्थी द्वारा लगाया गया निशक्तता प्रमाण पत्र कूट रचित है। इसके बाद भू-अभिलेख शाखा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने धारा 420 के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।

शादी नहीं हो रही थी तो 2.20 लाख में बनवाया सर्टिफिकेट हंसराज मीणा द्वारा दिए गए बयान के अनुसार उसने 2.20 लाख रुपये में यह सर्टिफिकेट बनवाया था। उसने बताया कि उसके छोटे भाई की शादी हो गई थी, लेकिन उसकी शादी नहीं हो रही थी।

इसके बाद एक दोस्त ने सलाह दी कि दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवा ले तो आसानी से सरकारी नौकरी लग जाएगी। इसके बाद वह एक दलाल के संपर्क में आया जिसने 2.20 लाख रुपये लेकर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र उसे दे दिया। पकड़े जाने के बाद हंसराज अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा कि अब वह आगे से ऐसी गलती नहीं करेगा।

Views Today: 2

Total Views: 122

Leave a Reply

error: Content is protected !!