Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

चाकू दिखाकर पेसो से भरा बैग छीनकर अज्ञात व्यक्ति बाईक से हुए फरार 

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – समीपस्थ ग्राम पिटाम्बली में एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी से दो बाईक सवार अज्ञात व्यक्ति सोमवार सुबह 10.30 बजे पैसे से भरा बैग छीनकर फरार हो गए ।इस घटना की रिपोर्ट बड़वाह थाने पर दर्ज करवाई गई। फरियादी भजनलाल छापरिया निवासी ग्राम कातोरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया की मैं इंदौर की श्रीधी ग्लोबस प्राइवेट कंपनी में कलेक्शन का काम करता हु ।आज में बड़वाह नगर में अलग अलग व्यक्तियों से करीब 102550 रुपए एकत्र किए थे। जिसमे से मेरे द्वारा प्रवीन चौहान को 12100 रुपए और विजय खांडे को 7400 रूपए का वेतन दिया ।जिसके बाद शेष बची राशि 83050 रुपए और हिसाब का रजिस्टर,हिसाब का पाना और लैपटॉप बैग में लेकर अपनी बाईक से ग्राम पिटाम्बली नाके जा रहा था। जब मैं महेश्वर रोड स्थित ग्राम बंजारी पहुंचा ।तो मेरे पीछे से एक काले रंग की साईन मोटरसाइकल पर दो अज्ञात व्यक्ति आए। जिनमे एक ने मुंह पर रूमाल और एक ने माक्स लगा लगा रखा था। बाईक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने मेरी चलती मोटरसाइकल की चाबी निकाली ।तभी मेने मेरी बाइक साईड में लगाई ।इस दौरान उन्होंने मेरी बाईक के सामने अपनी बाईक अड़ा दी ।और पीछे बैठे व्यक्ति ने मुझे चाकू दिखाकर डराया और बैग छीन लिया ।जिसेक बाद वह 83050 रुपए से भरा बैग छीनकर दोनो अज्ञात व्यक्ति महेश्वर रोड की तरफ फरार हो गए ।इस पूरी घटना को आने जाने वाले लोगो ने भी देखी।उल्लेखनीय है की इस घटना की सूचना फरियादी ने अपने अन्य साथी विकास यादव, तोशिफ भाई और जेकी वर्मा को दूरभाष पर बताकर घटना स्थल पर बुलाया ।जिसके बाद फरियादी बड़वाह थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में धारा 392 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है ।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply