Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर सागर बांध की बोट से होगी पेट्रोलिंग, अवैध गतिविधियों पर लगेगी लगाम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर खांडव:-ओंकारेश्वर बांध और विद्युत गृह की सुरक्षा अब बोट से पेट्रोलिंग द्वारा की जाएगी। इसका विधिवत शुभारंभ प्रदेश के एनएचडीसी मुखिया (एमडी) विजयकुमार सिंह ने किया। हरी झंडी बताकर शुभारंभ करते हुए उन्होने कहा कि इस परियोजना के लिए पेट्रोलिंग होना बहुत जरूरी है, क्योंकि तीर्थ स्थल से लगा हुआ क्षेत्र है।

अनाधिकृत प्रवेश पर है प्रतिबंध

सीआईएसएफ द्वारा राइट बैंक ऊपरी क्षेत्र में यह बोट का पेट्रोलिंग शुभारंभ का कार्यक्रम यहां रखा गया था। इससे अवैध गतिविधियां तो रोकी जाएगी और पेट्रोलिंग के द्वारा अवैध गतिविधियों को चेतावनी दी जाएगी। सीआईएसएफ सहायक कमांडेंट दर्शन सिंह ने कहा कि ओंकारेश्वर बांध के अपस्टेप (ऊपरी भाग) प्रथम टापू बांध परिक्षेत्र सीमा में प्रवेश ना करें। जहां मछली पालन, मछली पकड़ना नौका सैर तैराकी व किसी भी प्रकार के अनाधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध है।

अप स्टीम में सैलानी टापू व बांध के मध्य स्थित है। यह टापू से बांध की ओर पूरा क्षेत्र पूर्णत: प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अनाधिकृत प्रवेश करने पर शासन द्वारा उचित कार्रवाई की जाती है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply