Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा 6 फरवरी को बैरागढ़ में फटाका फैक्ट्री में हुए विस्फोट से प्रभावित और आहत पुरुषों, महिलाओं, अनाथ बच्चों और नागरिकों के राहत शिविर स्थल आईटीआई संस्थान में पहुंचकर उन्हें नहाने-धोने के साबुन, खाद्य सामग्री, साड़ी, दरी, पहनने और ओढ़ने के अन्य कपड़े इत्यादि वितरित कर उनके दु:ख दर्द को भी जाना गया। संस्था की प्राचार्य डॉ.संगीता बिले ने सभी विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसी मानवी आपदाओं और प्राकृतिक आपदाओं के अवसर पर हमें अपनी सामर्थ्यानुसार पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई प्रभारी डॉ रश्मि सिंह, छात्र इकाई प्रभारी डॉ.सीपी गुप्ता के साथ-साथ श्री बसंत सिंह राजपूत, डॉ.एम एल सूर्यवंशी, लोकेंद्र पाटीदार और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक पवन जाट, संजय मेहरा, प्रीतम सेठी, दीपक, राम शंकर और स्वयंसेविका निशा साथे, वीनस निमारे, प्रीती नायर, श्रुति मालवीय, प्रेरणा आदि ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply