Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

प्रसिद्ध संत कृष्णप्रिया की भागवत कथा १२ फरवरी से

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। चेन बिहारी आश्रय फाउंडेशन समिति की हरदा इकाई के तत्वावधान में निर्धन परिवार की कन्याओं के नि:शुल्क विवाह सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। हरदा में इस पुण्य कार्य का महायज्ञ 12 फरवरी से 18 फरवरी तक छीपानेर रोड स्थित श्री विनायक काम्प्लेक्स के समीप किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राजेश काशिव ने बताया कि इस आयोजन में गोकुल धाम मथुरा की कृष्ण प्रिया द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। इस आयोजन दौरान 12 फरवरी सोमवार को प्रात: 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 18 फरवरी तक प्रतिदिन 12 बजे से 4 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। अंतिम दिन 18 फरवरी रविवार को पूणाहुति होगी। आयोजन दौरान निर्धन परिवारों की कन्याओं का परिणय संस्कार भी होगा। इसमें 17 फरवरी को हल्दी, मेंहदी रस्म कार्यक्रम, 18 फरवरी को वरमाला और विदाई कार्यक्रम होगा। इस नि:शुल्क विवाह आयोजन में वर-वधुओं को समाजसेवी नागरिक प्रिंस पटेल, राजीव काशिव, राकेश जोशी, राजेश दुबले, राजेश गौर, गोलू साखला, योगेंद्र सिंह मौर्य, संतोष छरंग और राहुल सिरोही द्वारा कपड़े सहित समिति द्वारा दहेज सामग्री दी जाएगी। इसमें विशेष रूप से मंगलसूत्र, नथनी, पायल, बिछिया, कॉन के कुंडल, 21 नग बर्तन, सिलाई मशीन, डबलबेड, गादी, तकिया, गोदरेज, कुलर, एलईडी टीव्ही, इंडेक्शन, प्रेस, मिक्सर कुल 71 हजार 400 रुपए की सामग्री दी जाएगी।

227 Views
What do you think?

Leave a Reply