Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के बीचोंबीच विवेकानंद काम्पलेक्स है। जो कई साल पहले बना था। लेकिन समय के मान से काम्पलेक्स जगह-जगह से दरकने लगा है। वहीं वीम-कॉलम का प्लास्टर उखड़ने के साथ साथ लोहे के सरिये दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में यहां अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है। जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी के सामने स्थित काम्पलेक्स को मरम्मत की दरकार है। इसके अलावा बारिश के दिनों में पानी की निकासी में दिक्कत की बात सामने आई है। इस संबंध में जागरूक नागरिकों का कहना है कि बिल्डिंग के समुचित रखरखाव के अभाव में काम्पलेक्स की हालत दयनीय हो चुकी है। जिस पर नजर पड़ते ही लोग बोलना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply