Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

फटाका फैक्ट्री में आग कई मोत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। सुबह 11:00 के लगभग हरदा शहर की बैरागढ़ में स्थित फटाका फैक्ट्री में बारूद के गोदाम में आग लग गई आज इतनी भयानक रूप से फैली की बड़े-बड़े धमाके होने लगे सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उस समय फटाका फैक्ट्री में सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुष फटाका बनाने का कार्य कर रहे थे पीछे बारूद गोदाम में जैसे ही आग लगी वैसे ही काम कर रहे लोग भागने लगे कई लोग इस आग की चपेट में आ गए बारूद के इस भीषण धमाकों से राह चलते लोगों को भी नहीं बक्सा फटाका फैक्ट्री के बीम कॉलम उनके ऊपर गिर गए जिससे कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए और दो लोगों की मौत भी हो गई सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह एक बड़ी घटना है जिस समय यह घटना हुई उस समय बड़ी संख्या में लोग काम कर रहे थे कितने लोग मरे हैं इसका आकलन करना बहुत मुश्किल है देखा जाए तो कागजों पर तो यह फैक्ट्री लाइसेंस लेकर चल रही थी लेकिन छोटे पैमाने का लाइसेंस लेकर अकुशल मजदूरों के माध्यम से यहां पर काम करवाया जा रहा था पहले भी इस फैक्ट्री के मालिक ने कई लोगों की जान ले लि है कई बार इस फैक्ट्री में धमाके हुए हैं इसके बावजूद हर बार प्रशासन पैसे के लालच में इस फैक्ट्री के संचालक को पटाखे बनाने का लाइसेंस दे देता है

172 Views
What do you think?

Leave a Reply