Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

ज्ञापन के जरिये … अतिथियों ने जल सत्याग्रह का दिया अल्टीमेटम

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। करीब तीन महिने से बगैर मानदेय जीवन-यापन कर रहे अतिथि शिक्षकों का सब्र आखिरकार बोल गया है। इससे आहत अतिथियों ने सोमवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से अपनी 2 सूत्रीय मांगों की आवाज बुलंद की। वहीं समाधान के अभाव में मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के वशिष्ठ यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की घोषणाओं पर अब तक अमल नही हुआ है। जबकि प्रदेश के मुखिया ने महापंचायत आहूत कर अतिथियों का हौंसला बढ़ाया था। परंतु घोषणा को अमल में नही लाए हैं। जिसके चलते अतिथियों में निराशा व्याप्त है। इसके अलावा जिलास्तर पर अतिथियों को तीन महिने से मानदेय नही मिला है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। इसी कड़ी में अतिथियों ने आंदोलन की राह अपनाने का मन बना लिया है। श्रीयादव ने बताया कि जिपं सीईओ को ज्ञापनदेकर अनिश्चितकालीन जलसत्याग्रह का अल्टीमेटम दिया है, जो कि मांगे पूरी होने की दशा में खत्म होगा। उन्होंनें कहा कि मंगलवार को हंडिया स्थित नाभिकुंड पर दोपहर 12बजे एकत्रित होंगे। ज्ञापन सौंपते समय दर्जनभर अतिथि मौजूद रहे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply