Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

गुणवत्ता पर उठे सवाल….  धंसने लगी सड़क ! गुणवत्ता की पोल खुली…

2 min read
Text Size:

 

अनोख तीर, हरदा। हाल ही में ग्राम पलासनेर से बीड़ के बीच बनी डामर की सड़क ने कम समय में दम तोड़ना शुरू कर दिया है। जिसके चलते सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी भी उजागर होती है। क्योंकि, पलासनेर, केलनपुर और बीड़ समेत आसपास के गांवों में कोई ओवरलोड परिवहन का नाम नही है। बावजूद सड़क का जगह-जगह से धंसकना चिंता का विषय बन गया है। इसकी मुख्य वजह यह कि जहांं-जहां सड़क धंस रही है, वहां ग्रामीणों को आते-जाते वक्त गाड़ी अनियंत्रित होने का डर सताने लगा है। यही कारण है कि ग्रामीण अब एहतियात बरत रहे हैं। साथ ही सड़क का बिगड़ा हुआ संतुलन सुधारने की मांग कर रहे हैं।

उछल रहीं गिट्टीयां

इस बारे में ग्रामीणों ने कहा उक्त सड़क को बने इतना समय भी नही हुआ कि सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। वहीं गाड़ियों की आवाजाही से सड़क की गिट्टीयां उछलती हैं, जो कि हादसे की वजह बना हुआ है।

अप्रिय हादसे का डर

एक अन्य ग्रामीण ने सवाल दागते हुए कहा कि सड़क का अभी ये हाल है तो बारिश के बाद क्या होगा ? जबकि सड़क का इतना ट्राफिक भी नही है। इस ओर अधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply