Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

पांच साल के बच्चे पर श्वान ने हमला कर दिया, कई जगह काटा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-कोकता ट्रांसपेार्ट नगर में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे पर श्वान ने हमला कर दिया। श्वान ने बच्चे के गले, मुंह और चेहरे पर कई जगह काट लिया। वहीं उससे बचने से भागने पर बच्चा गिर गया, जिससे उसकी हड्डी भी टूट गई। इसके बाद उसको अस्पताल उपचार कराकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया है। रविवार को बच्चे को इंजेक्शन का तीसरा डोज लगा है।

पिता रामस्वरूप अहिरवार बताते हैं कि उनके बेटे अभिनव को श्वानों को लेकर काफी डर लगता है। शिकायताें के बाद भी नगर निगम की टीम श्वानों को पकड़ने के लिए नहीं पहुंचती है। रविवार को पूरे दिन में करीब 34 एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। इसमें से करीब पांच मामले नए हैं। बाकि पुराने केसेस का फालोअप रेबीज लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
केस 2

ऐसे चार इमली क्षेत्र में रहने वाली दीक्षा मानकर(26) को कार्यालय से घर वापसी के समय श्चान ने अचानक हमला कर दिया। शाम को सात बज रहे थे। आसपास कोई श्वान का झुंड नहीं था, लेकिन अचानक एक श्वान अचानक आकर काट लिया। इसके तुरंत बाद रविवार को ही जेपी अस्पताल आकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है।

केस 3

पंचशील मोहल्ले में शनिवार रात को निश्चिला ठाकुर(35) घर के बाहर घूम रही थी। अचानक पडोस में पाले एक श्वान ने अटैक कर दिया। उन्होंने छुडाने का प्रयास किया तो उनके हाथों में से खून निकल आया। सुरक्षा की का ध्यान करते हुए सरकारी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया।

केस 4

इंदौर से अभी भोपाल आईं दीपाली गौर बताती हैं कि वो मोहल्ले में घूम रही थी। एक परिवार के यहां पाला गया श्वान घूम रहा था। दीपाली ने प्रेम से श्वान के सिर में सहलाया। इस दौरान श्वान ने उनकी कलाई को पकड़ लिया। इस दौरान युवती बेहोश हो गई।

204 Views
What do you think?

Leave a Reply