Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

थाना बना भैंसों का तबेला, पुलिसकर्मी कर रहे हैं भैंसों की चाकरी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खंडवा। जिले की पुलिस अपनी ड्यूटी के अलावा भैंसों की सेवा भी कर रही है। मामला खंडवा जिले के जावर थाने का है। इस थाने में 17 भैसे बंधी हैं, जिनकी सेवा चाकरी, सुरक्षा और खाने पीने की व्यवस्था पुलिस कर्मी कर रहे हैं। हर दिन लगभग चार से पांच हजार का खर्चा इन भैंसों पर किया जा रहा है। बता दें जिले के जावर थाना क्षेत्र की पुलिस ने 5 दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरी गई 17 भैंसों को पकड़ा था। इन भैंसों को बड़ी क्रूरता के साथ ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जब तक कोई पशु मालिक सामने नहीं आता तब तक इन्हें पुलिस थाने की सुरक्षा में रखा गया है। अब इन मुख प्राणियों की सुरक्षा और सेवा पुलिस के जिम्मे है। इसलिए थाने के पुलिसकर्मी अपनी दैनिक ड्यूटी के अलावा इन भैंसों को दाना, पानी, चारा उपलब्ध करा रहे हैं। इन भैंसों की सेवा चाकरी में पांच पुलिस वाले लगे हुए हैं जो बारी-बारी से प्रत्येक भैंस को भूसा चार और पानी पिलाते हैं। इन भैंसों की बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपए है। यदि इसी तरह के मामले में गायें होती तो उन्हें गौशाला के सुपुर्द कर दिया जाता लेकिन मामला भैंसों का है इसलिए फिलहाल इन्हें पुलिस थाने में रखा गया है। थाना इंचार्ज जेपी वर्मा का कहना है कि प्रतिदिन लगभग 4 से 5 हजार रुपए का खर्चा इन भैंसों के खाने पीने पर खर्च किया जा रहा है। स्टाफ के पुलिस वाले ही अपनी ड्यूटी के अलावा इन भैंसों की सेवा ठीक उसी तरह कर रहे हैं जैसे पशु मालिक करते हैं।

254 Views
What do you think?

Leave a Reply