Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

पानी को तरसे कॉलोनी के वाशिंदे

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड क्र. &2 के वाशिंदों को नपाध्यक्ष और सीएमओ के तानाशाही रवैया से परेशान किया जा रहा है। कॉलोनीवासियासें के द्वारा लाखों रुपए में मकान खरीदने के बाद भी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। वही दूसरी ओर नए कनेक्शन के नाम से कॉलोनीवासियों को धमकियां दी जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचनानी ने बताया कि नगरीय प्रशासन द्वारा बिना नोटिस दिए ही कॉलोनी के वाशिंदों का पानी बंद कर दिया गया है। जिसके कारण यहां के वाशिंदे पिछले तीन दिन से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी के टैंकर के पैसे देने के बाद भी पर्याप्त पानी देने से माना किया जा रहा है। नगर पालिका अपना राजस्व बढ़ाने के लिए शहर में स्थित कॉलोनी में कनेक्शन के नाम से रोजाना लाखों रुपए की वसूली की जा रही है, किंतु जो वैद्य कॉलोनी है और नगर पालिका ने अपने हैंडओवर ली है उसमें नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिससे नाराज कॉलोनीवासियों के द्वारा आज कलेक्टर बंगले पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा नल कनेक्शन की राशि जमा की गई है, लेकिन अभी तक उनके कनेक्शन नहीं जोड़े गए और & दिन से उनके घरों में पानी नहीं पहुंच पाया है। नगर पालिका के अधिकारियों को फोन लगाते हैं तो वह धमकाने का काम कर रहे है। कलेक्टर निवास घेराव के दौरान एक घंटे के इंतेजार के बाद एसडीएम ने आकार संज्ञान लिया। नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अभी कॉलोनीवासियों को पानी दिया जाए। 15 दिन में सभी नया कनेक्शन ले लेंगे और 15 दिन तक रोजाना पानी सप्लाइ किया जाए, जिसे एसडीएम ने स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया।

218 Views
What do you think?

Leave a Reply