Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

समोसा खाते-खाते हो गई मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले के चिचोली नगर मुख्यालय में शनिवार को होटल में नाश्ता करने आए युवक की अचानक मौत हो गई। युवक के पास सरकारी अस्पताल की पर्ची और दवाइयां मौजूद थी। यह घटना चिचोली नगर के मुख्यालय के जय स्तंभ चौक के समीप बीकानेर मिष्ठान भंडार की है। युवक की पहचान जशवंत पिता बाबूलाल अहिरवार उम्र 42 साल ग्राम कामत जिला दतिया के रूप में की गई। वह चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम गढा स्थित फोरलेन सड़क कंपनी के क्रेशर मशीन आपेटर के पद पर कार्यरत था। उसकी शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने आया था। कुछ ही दूरी पर बीकानेर मिष्ठान भंडार में नाश्ता करने पहुंचा। युवक नास्ता करते-करते अचानक ब्रेंच से नीचे गिर गया। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के लोगों ने संजीवनी 108 को फोन लगाया। लेकिन चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई महिनों से 108 की सुविधा नहीं होने से समय पर युवक का उपचार नहीं हो पाया। जिससे कुछ समय बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply