Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

सरकारी स्कूल की छात्रा से शौचालय की सफाई कराते हुए वीडियो वायरल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। भोपाल जिले के एक सरकारी स्कूल में एक चौथी कक्षा की छात्रा से शौचालय की साफ-सफाई कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि स्कूल का शौचालय काफी गंदा है और बच्ची झाडू से इसकी सफाई कर रही है।

दरअसल मामला शासकीय प्राथमिक शाला हथाई खेड़ा का है। जिसमें चौथी कक्षा की एक छात्रा रोते हुए शौचालय की सफाई कर रही है। वीडियो में बच्ची के हाथ में झाडू है और वह रोते हुए सफाई कर रही है।इस दौरान प्रधानाध्यापक से वीडियो बनाने वाले से झूमा-झटकी कर रही हैं।छात्रा ने अभिभावकों को बताया कि शिक्षिका द्वारा कई दिनों से सफाई करवाई जा रही है। अभिभावकों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन और पिपलानी पुलिस थाना में भी की है।शिकायत में लिखा है कि बच्ची से कई दिनों से शौचालय की सफाई कराई जा रही है और उसे स्कूल में शिक्षिका द्वारा प्रताड़ित भी किया जा रहा है।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए और निरीक्षण किया गया।जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) ने स्कूल में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) अमित श्रीवास्तव को निरीक्षण के लिए भेजा।बीआरसी ने डीपीसी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। बता दें, कि प्रदेश के 11 हजार सरकारी स्कूलों में बदहाल शौचालय हैं और जहां पर है वो गंदे हैं।

जांच में आपसी रंजिश का मामला आया सामने

बीआरसी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि सभी कक्षा के विद्यार्थियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनसे शौचालय की सफाई नहीं कराई जाती है, बल्कि स्वीपर है। वहीं शिक्षकों ने कहा कि अभिभावक का स्कूल प्राचार्य से आपसी रंजिश का मामला पहले से चल रहा है।स्कूल में पहले से कार्य कर रही एक सफाई कर्मचारी (सविता बाई) को अभिभावक हटवाना चाह रहा है। इस कारण स्कूल में पहुंचकर जबरदस्ती बच्ची को झाड़ू पकड़ा दिया और वीडियो बनाने लगा।सफाई कर्मचारी अभिभावक के घर के बगल में रहती है।इस कारण आपसी रंजिश का मामला है।

330 Views
What do you think?

Leave a Reply