Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

राज्य में साइबर ठगों के हौसले बुलंद, धार विधायक का पीए बताकर दो लोगों से की ठगी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, उज्जैन। धार विधायक का पीए बताकर दो लोगाें के साथ लाखों रुपये की सायबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक के दो बैंक खातों का उपयोग कर आरोपित ने 80 हजार रुपये का सोना खरीदा और बाकी रुपये अपने बैंक खातों में जमा करवा लिए, इसके बाद वह गायब हो गया। युवक रुपये निकलवाने बैंक गया तो उसका बैंक खाता सीज मिला।

जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि सन्नी प्रजापत निवासी प्रगति नगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है और पार्ट टाइम में अंकपात क्षेत्र में आनलाइन की दुकान पर बैठता है। 26 जनवरी को एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और कहा कि उसका बैंक खाता बंद है। उसका परिचित बीमार है।

उसे एक कंपनी से रुपये मंगवाना है। आप मुझे नकद रुपये दे देना। युवक ने अपने बैंक आफ बडौदा शाखा का क्यूआर कोड दे दिया।

इसके कुछ देर बाद आया और कहा कि इस खाते में रुपये जमा नहीं हो रहे हैं दूसरा क्यूआर कोड दे दो। सन्नी ने आइडीबीआइ बैंक का क्यूआर कोड दे दिया था।

दोनों बैंक खातों में करीब 1.75 लाख रुपये जमा करवाए थे। जिसके बाद युवक ने उससे मनीष नागर, नारायण दास वासवानी को रुपये ट्रांसफर करवाए तथा पटनी बाजार स्थित नवपद ज्वेलर्स के यहां भी 80 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए थे।

अगले दिन जब सन्नी बैंक रुपये निकालने पहुंचा तो उसका बैंक खाता सीज था। उसके बैंक खाते में करीब 28 हजार रुपये भी मायनस हो गए थे। जिस व्यक्ति ने उससे रुपये ट्रांसफर करवाए उसे फोन करने पर वह मोबाइल नंबर बंद मिला।

ठगी की राशि डलवाई थी बैंक खाते में

सन्नी ने जिस कंपनी पाटीदार एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग वर्क्स का फोन नंबर तलाश कर वहां बात की तो पता चला कि रुपये ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति ने उन्हें धार विधायक का पीए बताकर उनसे डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर करवाए थे।

इसके बाद सन्नी पटनी बाजार स्थित ज्वेलर्स के यहां गया तो पता चला कि आरोपित ने वहां से 80 हजार रुपये का सोना खरीदा था।

वहां से आरोपित का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है। मामले में जीवाजीगंज पुलिस को शिकायत की है। वहीं राउ की कंपनी संचालक ने राउ थाने में भी शिकायत की है।

408 Views
What do you think?

Leave a Reply