Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने लोकसभा निर्वाचन 2024 सीहोर एवं देवास जिले में एफएलसी कार्य का किया अवलोकन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सीहोर एवं देवास जिले के ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) पहुँच कर एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया का आज अवलोकन किया। एफएलसी कर रहे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बेंगलुरू के इंजीनियरों से ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी को लेकर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एफएलसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने इस दौरान मॉक पोल कर ईवीएम संचालन की प्रक्रिया देखी। उन्होंने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। श्री राजन ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था को भी देखा।  राजन ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

श्री राजन ने एफएलसी कार्य के निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृंदावन सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर  मनीष शर्मा भी उपस्थित थे। देवास जिले में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिमरोट एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

249 Views
What do you think?

Leave a Reply