पद्मश्री डा. भगवतीलाल राजपुरोहित से मिले महापौर मुकेश टटवाल, बाबा महाकाल के कराए दर्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर उज्जैन:-पद्मश्री डा. भगवतीलाल राजपुरोहित से मिलने सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल उनके घर पहुंचे। उन्होंने डा. राजपुरोहित का स्वागत किया। इस दरमियान उन्होंने ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन की इच्छा व्यक्त की। कहा कि वे दो साल से महाकाल मंदिर नहीं गए। इस पर महापौर, उन्हें अपने साथ महाकाल मंदिर ले गए और सपत्निक दर्शन कराए।

मालूम हो कि श्री महाकाल महालोक की दीवारों पर सजे शैल चित्रों के नीचे जो संदर्भ लिखे गए हैं वो डा. राजपुरोहित ने ही सुझाए थे। वे एक प्रसिद्ध संस्कृतिवाद, पुरातत्वविद् और लेखक हैं। सांदीपनि महाविद्यालय में हिंदी विभाग के आचार्य और महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक के रूप में भी वे सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में भारत सरकार ने उनका चयन पद्मश्री पुरस्कार के लिए किया है।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!