Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

यह बात गलत है….

2 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत आने वाली सरकार कलोनी है। जहां के रहवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रहगुजर कर रहे हैं। हालांकि, इलाके में सड़क सुविधा इतनी खराब नही है। लेकिन नालियों में भरी गंदगी लोगों की परेशानी बना हुआ है। जिसके चलते बुरी दुर्गंध का वातावरण रहता है। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि साफ-सफाई के अभाव में नालियां भर जाती है, जो ओवहरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगती है। जिस वजह से लोगों को खासी असुविधा होती है। उन्होंनें यह भी कहा कि पहले सफाईकर्मियों की आवाजाही बनी रहती थी। किंतु अब ये सब अभियान दौरान देखने को मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार खंडवा बायपास से लगे इस इलाके में सघन साफ-सफाई की दरकार है। क्योंकि, नजदीक ही बालिका छात्रावास भी है। वहां की नालियां भी गंदगी से भरी पड़ी है। जबकि इन सबको लेकर एक्सपर्टस् का कहना है कि आवास समेत सार्वजनिक स्थल जहां लोगों की मौजूदगी अथवा आवाजाही रहती है। ऐसे स्थानों पर जनस्वास्थ्य के लिहाज से सघन स्वच्छता बेहद जरूरी है। क्योंकि नाली में भरी गंदगी, छत – गड्ढे व अनुपयोगी सामान में भरे पानी के कारण मच्छर पनपते हैं। यही कारणहै कि शिक्षित एवं जागरूक नागरिक चिंतित रहते हैं। ऐसे में उनका ये कहना लाजमी है, कि यह बात गलत है।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply