Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी स्टडी के लिए नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल हुआ सम्मानित

1 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – तकनीकी शिक्षा विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करती है ताकि वह अपने व्यक्तित्व को ऐसे स्तर तक बढ़ा सके कि वह न केवल अपने देश के विकास में सहयोग प्रदान करें,बल्कि दुनिया के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल बड़वाह में प्रबंधन द्वारा सीखने और सिखाने की विकसित तकनीकी को सर्वाेच्च स्तर पर अपनाया गया। जिसके लिए मध्य प्रदेश की चुनी गई ढाई सौ स्कूलों में से खरगोन जिले के बड़वाह ब्लॉक में स्थित नर्मदा वैली स्कूल को संस्था एथोस द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मीमांसा स्कूल अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया।

विद्यालय की इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्था डायरेक्टर सुनील जैन, शैक्षणिक डायरेक्टर श्रीमती नीतू जैन, डायरेक्टर आशीष जैन, प्राचार्य श्रीमती अमिता शर्मा उप- प्राचार्य अजय प्रजापति, संजय महाजन तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply