Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

भूकम्प रोधी मकान निर्माण के क्षेत्र में दिया प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गृह मंत्रालय के आपदा प्रबन्धन संस्थान भोपाल व जिला प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष व शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आपदा प्रबन्धन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। आपदा प्रबन्धन के संयुक्त संचालक डॉ. जॉर्ज व्ही. जोसेफ ने बताया कि यह प्रशिक्षण 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में सभी विभागीय इंजीनियर्स को भूकम्प रोधी मकान निर्माण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण में भूकम्प रोधी मकान निर्माण के लिए बिल्डिंग कोड के सभी प्रावधानों के संबंध प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. जॉर्ज ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में समूदाय जागरूक करने तथा आपदा के समय उनके सहयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply