Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

कहासुनी ! पुलिस ने दिखाई तत्परता  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरे दिन यानि मंगलवार को शहर के कुलहरदा क्षेत्र प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके चलते मामला गर्माने की स्थिति में पहुंच गया, तभी मौके पर मौजूद पुलिस बल की तत्परता से मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को तितर-बितर किया। जानकारी के अनुसार सोमवार को जिलेभर में राममय वातावरण के बीच यहां एक समिति प्रसाद वितरण का कार्यक्रम नही कर सकी। जिसके चलते ये कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। इसी बीच ये घटनाक्रम हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक एआर खान ने बताया कि रास्ते से निकलते वक्त कहासुनी की बात सामने आई थी। हालांकि मामला नवयुवकों से जुड़ा होने की वजह से अन्य लोगों ने समझाइश देकर दोनों पक्ष को रवाना कर दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम सुचारू रूप से जारी रहा।

218 Views
What do you think?

Leave a Reply