Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो लोग गंभीर

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ में आ रहे भाई और उसकी मां गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। घटना बुरहापुर के झिरी के पास की बताई जा रही है।

बाइक पर सवार थे तीन लोग

सोमवार को खंडवा के गुलमोहर कालोनी में रहने वाले परिवार के तीन सदस्य बाइक से महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से वापस आ रहे थे। इसी दौरान बुरहानपुर में निंबोला थाना क्षेत्र के ग्राम झिरी में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ा

बाइक चालक शाहरुख डीजे वाले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में मृतक शाहरुख का भाई और मां बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बुरहानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply