Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

कला के माध्यम से प्रभु की भक्ति ….

2 min read
Text Size:

 

 टीम कला शास्त्रम के वीर बाल हनुमान

भाई-बहन ने बनाया मंदिर व छायाचित्र

अनोखा तीर, हरदा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य व एतिहासिक मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार को प्रत्येक देशवासी साक्षी बना है। इस पावन अवसर पर जहां पूरा अवध रामलला की अगवानी में जुटा रहा, वहीं देशभर में धार्मिक स्थलों समेत घरों घर पर्व की धूम रही। इस बीच श्रीराम भक्तों ने सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं धार्मिक अनुष्ठान कराएं गए। इसमें जन-जन की सहभागिता ने अनुष्ठान को भव्य एवं यादगार बना दिया। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर अपने हुनर का जलवा बिखेर दिया। टीम कला शास्त्रम के अभिषेक बांके, श्रेया अग्रवाल,तृप्ति अग्रवाल, सुरभि राजपूत, कल्पना पवार, उदय राजपूत, प्रशांत उइके, आशुतोष भलावी ने बाल हनुमान का स्वागत मुद्रा में रंगोली छायाचित्र बनाया है, जो मनभावन व दार्शर्निक रहा। जानकारी के अनुसार टीम कला शास्त्रम ने करीब 800 वर्गफुट में आकृति को मूर्तरूप दिया। इसी प्रकार शहर के गोलापुरा में रहने वाले दो भाई-बहन ने मिलकर प्रभु श्रीराम की अनूठी भक्ति की मिसाल पेश की। ऋृषभ शर्मा और ऋिषिका शर्मा ने लकड़ी से भगवान श्रीराम का मंदिर बनाया है, जो अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर जैसा है। इसी के साथ भाई-बहन ने राम, लक्ष्मण और जानकी का आकर्षक चित्र भी बनाया है। उन्होंनें अपनी कला को स्थानीय श्री गोंसाईं मंदिर में रखा। जहां श्रद्धालुओं ने कलाकृति को करीब से देखा, वहीं दोनों भाई-बहन की लगन को सराहा।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply