Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

अचानक बिगड़ी तबीयत, युवति की मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार शाम को मोहल्ले की महिलाओं के साथ खाटू श्याम के मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जब जिला अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के गढ़ीपुरा में रहने वाले बृजमोहन दुबे की बेटी प्रज्ञा उम्र 26 वर्ष एमए प्रीवियस की छात्रा थी। रविवार शाम को अपने मोहल्ले की महिलाओं के साथ खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए गई हुई थी। दर्शन करने के बाद जब वह घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसके बाद परिजनों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर गए। वहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका तीन भाई बहनों में बिछली बहन थी। फिलहाल मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply