Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, मांस-मछली की दुकाने बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को निर्देश जारी किए हैं।

स्कूल कॉलेजों में रहेगा अवकाश

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी विद्यालयों में सोमवार 22 जनवरी, 2024 को अवकाश घोषित किया है। इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग ने भी अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन के उपलक्ष्य में 22 जनवरी सोमवार को प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पूर्ण दिवस का अवकाश घोषित करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हंै।

213 Views
What do you think?

Leave a Reply