Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

बड़वानी में संकल्प यात्रा में शामिल होंगे राज्यपाल

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 21 जनवरी को जिले के ग्राम बड़वानी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रिय सांसद डीडी उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, विधायक डॉ. आरके दोगने व अभिजीत शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। दोपहर 2:15 बजे से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर पौधरोपण भी करेंगे। राज्यपाल मंच से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। इस दौरान कुछ हितग्राही अपनी सफलता की कहानी भी सुनायेंगे।

ये हितग्राही होंगे लाभान्वित

कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल बड़वानी निवासी रविशंकर, नकलसिंह और नम्माबाई को आयुष्मान कार्ड प्रदान करेंगे। इसके अलावा बड़वानी के ही रामदास व खेलसिंह को राज्यपाल श्री पटेल काष्ठ लाभान्श का चेक प्रदान करेंगे और बड़वानी की ही रामकली, मालतीबाई और सुखदेव को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल कुमारी आरूषि को लाड़ली लक्ष्मी योजना का स्वीकृति पत्र देंगे एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों को ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1.05 करोड़ रूपये का चेक प्रदान करेंगे।

221 Views
What do you think?

Leave a Reply