Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

दूसरे दिन इंदिरा सागर बांध की नहर में डेढ़ किमी दूर मिला युवक का शव

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा। घर से नौकरी लगने का कहकर निकले युवक का शव दूसरे दिन इंदिरा सागर बांध की नहर में मिला। घटना मूंदी थाना क्षेत्र के खुटला-देवला के पास की है। यहां मंगलवार सुबह आठ बजे नहर किनारे एक किसान को बाइक खड़ी दिखाई दी थी। मृतक का बैग, पर्स पड़ा था।

आधार कार्ड के पते से दी थी सूचना

आधार कार्ड के पते के जरिए किसान ने परिवार तक सूचना पहुंचाई। परिवार ने मूंदी पुलिस को युवक के चार दिन से लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल खंगाली तो कई लोगों से बातचीत का ब्यौरा मिला। लोकेशन के अनुसार रितेश तीन दिन से ओंकारेश्वर में था। इधर, स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है।

इकलौता बेटा था

स्वजन के अनुसार रितेश इकलौता बेटा था, 11 महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मूंदी में पैनल पीएम कराया।उल्लेखनीय है कि मंगलवार को खंडवा में इंदिरा सागर बांध से गुजरात के लिए निकली बड़ी नहर के पास लावारिस हालत में बाइक और सामान बरामद हुआ था।

पहले यह शंका थी

शंका थी कि बाइक सवार युवक नहर में गिरा है, गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाया था, लेकिन मंगलवार शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।बुधवार को फिर से उसे नहर में ढूंढा गया। तब शव बरामद हुआ।युवक की पहचान मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद निवासी रितेश पुत्र अशोक राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग मामले में मूंंदी पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।नहर से शव बरामद कर लिया गया है। शव का पीएम करवाया गया है। स्वजन के बयान ले रहे हैं।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply