Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

मकर संक्रांति का पर्व … नर्मदा तट पर उमड़ी आस्था की भीड़

1 min read
Text Size:

 

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सोमवार को नर्मदा के प्रमुख घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। इस दिन भोर की पहली किरण के साथ स्नान-ध्यान तथा दान-पुण्य का सिलसिला प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक चला। इस बीच श्रद्धालुओं ने परिक्रमावासियों को तिल, अन्न तथा हलवे का वितरण किया। वहीं सिद्धनाथ एवं रिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। इस दौरान मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ रही। गौरतलब है कि पौष मास की 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जिले की धार्मिक नगरी हंडिया समेत नर्मदा के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता रहा। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस बल तैनात था।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply