Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर- नीट-पीजी 2024 की परीक्षा सात जुलाई तक स्थगित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर: बुधवार, जनवरी 10, 2024/ राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – नीट पीजी 2024 अब सात जुलाई को होगी। राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2024 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले यह परीक्षा तीन मार्च को होनी थी। परीक्षा की पात्रता के लिए कट ऑफ तिथि 15 अगस्‍त 2024 निर्धारित की गई है।

राष्‍ट्रीय स्‍तर की मेडिकल परीक्षा, नेशनल एक्जिट टेस्‍ट एक वर्ष के लिए विलंबित रहेगी और 2025 से कार्यान्वित होगी। राष्‍ट्रीय एक्जिट परीक्षा का उद्देश्‍य देश में मेडिकल लाइसेंसिंग और प्रवेश को व्‍यवस्थित करना है।

760 Views
What do you think?

Leave a Reply