Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

भाजपा नेता नरेंद्र राठौड़ पर कापीराइट का मामला दर्ज, पढ़‍िये क्‍या है प्रकरण

2 min read
Text Size:

 खरगोन । शहर में कापीराइट अधिनियम के तहत अपराध करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस थाने में पूर्व में आवेदन देकर मामला दर्ज किए जाने की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता जुगनू चितारा केसर देव निवासी लुधियाना पंजाब की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

बिना अनुबंध प्रसारण

पुलिस ने बताया कि शमीरा केबल नेटवर्क के मालिक पूर्व पार्षद भाजपा नेता नरेंद्र राठौर द्वारा सोनी पिक्चर इंडिया प्रालि कंपनी के सिग्नल बिना अनुबंध चोरी से अवैध रूप से प्रसारण करने का मामला कापीराइट एक्ट का पाया गया। आवेदक जुगनू ने बताया कि वह सोनी इंडिया पिक्चर इंडिया प्रालि कंपनी में फील्ड आफिसर के पद पर पदस्थ है।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
सोनी चैनल टीवी कंपनी द्वारा 23 नवंबर 2023 को सूचना दी कि सनावद में शमीरा केबल नेटवर्क के मालिक नरेंद्र राठौर द्वारा बिना अनुबंध अवैध रूप से सोनी टीवी के भुगतान चैनलों का प्रसारण चोरी से कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने कापीराइट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
खत्‍म हो चुका अनुबंध
वहीं सोनी टीवी चैनल के फील्ड अधिकारी जुगनु चितारे ने बताया सोनी टीवी कंपनी से शमीरा केबल नेटवर्क का अनुबंध खत्म हो चुका था और कंपनी द्वारा इनके रिसीवर बंद कर दिए गए थे। उसके बाद सोनी टीवी के द्वारा दो बार नोटिस भी दिया गया था। इसके बाद भी शमीरा केबल नेटवर्क के द्वारा बिना अनुबंध प्रसारण की सूचना आ रही थी।
वरिष्ठ अधिकारी को दी जानकारी
वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिकायतकर्ता के साथ केबल नेटवर्क सेंटर पर निरीक्षण किया। जहां से जानकारी जुटाकर वरिष्ठ अधिकारी को दी गई। वहीं नरेंद्र राठौर ने कहा मेरे द्वार मल्टी सिस्टम आपरेटर के रूप में संचालन अक्टूबर 23 के अंत में बंद कर उसकी जगह हिंदुजा हिट्स का एनएक्सटी रेड टीवी का संचालन 1,नवंबर 23से चालू कर दिया है। मेरे द्वारा किसी भी चेनल का अवैध रूप से प्रसारण नहीं किया गया है। केबल टीवी में प्रतिस्पर्धा के चलते मेरे पर फर्जी और गलत आरोप लगाया जा रहा है ।
245 Views
What do you think?

Leave a Reply