Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मंत्री विजय शाह ने ग्रहण किया पदभार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खंडवा। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक एवं आदिवासियों के दिलों पर राज करने वाले डॉ. कुंवर विजय शाह जनता के आशीर्वाद से लगातार आठवीं बार भाजपा से निर्वाचित हुए हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को शुभ मुहूर्त में पंडितों के मंत्रोचार के बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह ने भोपाल के वल्लभ भवन में प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने उन्हें शुभकामना दी। साथ ही मंत्री श्री शाह ने प्रथम बैठक को भी संबोधित किया। देश के पहले आदिवासी नेता विजय शाह हैं जिन्होंने एक ही क्षेत्र से आठवीं बार विजयश्री प्राप्त कर लगातार पांचवीं बार मंत्री पद हासिल किया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री विजय शाह, उमा भारती, बाबूलाल गौर एवं शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री कार्यकाल में लगातार मंत्री बनते रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का जनजातीय कार्य विभाग, जनजातीय वर्ग के हित में निरन्तर कार्य कर्ता रहूंगा और दिए गए विभाग के एवं प्रदेश के उत्थान व चहुंमुखी विकास के प्रति एकनिष्ठ भाव से संकल्पित होकर कार्य करूंगा।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply